फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Union Minister Sanjeev Balyan reached Jaipur regarding Lumpy Disease

Lumpy Disease: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहुंचे जयपुर, कहा-'लंपी प्रबंधन में गहलोत सरकार फेल, स्वीकार करें

Wed, 21 Sep 2022 01:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Sep 2022 01:07 PM IST
सार

केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गहलोत सरकार को गायों के लिए आइसोलेशन सेंटर भी बनवाना चाहिए। ये समय राजनीति करने का नहीं है।

विज्ञापन
Union Minister Sanjeev Balyan reached Jaipur regarding Lumpy Disease
संजीव बालियान - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में लंपी से लाखों गाय संक्रमित है। इसको लेकर जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान बुधवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लंपी बीमारी की रोकथाम में गहलोत सरकार फेल है। अगर वे इसे स्वीकार करे तो केंद्र सरकार हर मदद करने को तैयार है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये समय राजनीति करने का नहीं है। केंद्र सरकार लंपी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए तैयार है लेकिन पहले राज्य सरकार खुद इसे घोषित करें और हमें भेजें। 

विज्ञापन


बालियान ने सीएम गहलोत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें नहीं पता है कि पहले प्रदेश में घोषित होता है और फिर राष्ट्र का नंबर आता है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लंपी को लेकर दौसा में पशुपालकों से भी बात करूंगा। इसके साथ ही विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा भी लूंगा। गहलोत सरकार को राजस्थान में न इसके साथ ही आइसोलेशन सेंटर भी बनना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार से धन और वैक्सीनेशन जिसकी भी मदद चाहिए हम देने को तैयार हैं। ये समय लड़ाई का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed