{"_id":"63da288df8830400814871c2","slug":"union-budget-2023-minister-pratap-singh-khachariawas-said-budget-of-the-center-has-completely-failed-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Union Budget 2023: मंत्री खाचरियावास बोले- जनता की आंखों में आंसू बरकरार, केंद्र का बजट पूरी तरह फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Union Budget 2023: मंत्री खाचरियावास बोले- जनता की आंखों में आंसू बरकरार, केंद्र का बजट पूरी तरह फेल
Wed, 01 Feb 2023 02:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 Feb 2023 02:23 PM IST
सार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट 2023-24 पेश किया। बजट पेश होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, केंद्र का बजट पूरी तरह फेल है।
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का आम बजट 2023-24 पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। वित्त मंत्री लाल साड़ी में लाल बही-खाते में बजट लेकर पहुंची थीं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये सरकार का अंतिम पूर्ण बजट था। व्यक्तिगत आयकर को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया है। साथ ही नई कर व्यवस्था में सात लाख रुपये तक की आय पर छूट दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, बजट को लेकर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्र का बजट पूरी तरह फेल है। लोग उम्मीद कर रहे थे कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम से कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि क्रूड ऑयल के दाम गिरे हैं। लेकिन जनता के आंखों में अब भी आंसू हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही टैक्स लगा चुके हैं। यूपीए सरकार ने ही दो लाख करोड़ का बजट शुरू किया था, इसलिए यह तो रखना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
बताते चलें, व्यक्तिगत आयकर को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया है। इस पर खाचरियावास ने कहा, पांच लाख से सात लाख कर देना ऊंट के मुंह में जीरा के सामान है। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव, खेत और किसान के सपने तोड़ने वाला बजट है। मोदी सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर लोगों को परेशान किया गया। भूख से हर घंटे चार लोग मर रहे थे।
विज्ञापन