{"_id":"594fb1914f1c1b4d7b8b46a1","slug":"uit-chairman-frozen-due-to-not-convening-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं बुलाने से उखड़े यूआईटी चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं बुलाने से उखड़े यूआईटी चेयरमैन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
नाराजगी जाहिर करते चेयरमैन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट एवं अमृत योजना के तहत करवाए गए कार्यों का रविवार को लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी के तहत करवाए जाने वाले कार्यों में जनप्रतिनिधियों का आपसी तालमेल नहीं होने से विवाद भी देखने को मिला। कोटा नगर विकास न्यास के चेयरमैन रामकुमार मेहता को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। इससे नाराज मेहता कार्यक्रम में पहुंचे तो सही, लेकिन मंच पर ही महापौर महेश विजय और नगर निगम आयुक्त विक्रम जिंदल पर उखड़ गए। इस पर वहां मौजूद मुख्य अतिथि सांसद ओम बिड़ला और विधायक भवानी सिंह राजावत ने समझाइश कर मामले को शांत किया। गौरतलब है कि रामकुमार मेहता स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के वाइंस चेयरमैन भी हैं।
कार्यक्रम में कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शुरू किए गए कार्यों को जल्द ही पूरा करवाने के लिए सासंद ओम बिड़ला ने नगर निगम, नगर विकास न्यास के साथ ही आम जनता से भी भागीदारी दर्ज करवाने की अपील की। कार्यक्रम में महिलाओं के समूह को आजीविका मिशन के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। साथ ही, स्मार्ट सिटी के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।