फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   udaipur-woman burnt alive after short circuit in car

कार बनी चिता: पीहर से ससुराल लौट रही महिला कार में जिंदा जली

Sun, 07 May 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 May 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
udaipur-woman burnt alive after short circuit in car
आग लगने के बाद कार और स्कूटी की हालत - फोटो : amar ujala
उदयपुर शहर में प्रमुख रिहायशी इलाके हिरण मगरी सेक्टर तीन में विद्या निकेतन स्कूल के निकट सौ फीट रोड पर शनिवार रात 9 बजे के करीब चलती कार में आग लग गई जिसमें कार चला रही विवाहिता ऋतु जैन जिंदा जल गई।
विज्ञापन


कार को जलता देख ऋतु को बचाने गए स्कूटी सवार एक शख्स की स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से भड़की की ऋतु की कार में कुछ ही देर में उसकी चिता के रुप में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार ने कार के पिछले हिस्से में आग का धुआं उठते देखा और कार से आगे निकल कर उसे रुकवाया। जब तक वह कार खोलता एक झटके में कार आग के गोले में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूटी चालक की स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई। स्कूटी चालक खुद को बचाने के प्रयास में झुलस गया। उसके बाद मौक पर वह दिखाई नहीं दिया। मृतका के परिजनों के अनुसार कार में दो दिन पूर्व भी शाॅर्ट सर्किट हुआ था लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि उन्होंने इसे सामान्य मान लिया था। वहीं पुलिस के देरी से पहुंचने पर क्षेत्रवासियों में रोष है। उनके अनुसार पुलिस फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के बाद वहां पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद घर में थी शादी,डांस सीख कर लौट रही थी घर 

ऋतु  अपने पीहर में दो दिन बाद होने वाली शादी से पहले महिला संगीत की तैयारी के लिए डांस सीख कर अपने ससुराल वापस आ रही थी। ऋतु शनिवार सुबह से ही अपने पीहर विवि मार्ग स्थित खाराकुंआ गई हुई थी, वहां दो दिन बाद ही उसकी चचेरी बहन मोनिका जैन का विवाह समारोह होना है। रविवार को महिला संगीत होने से ऋतु दिन भर पीहर में ही थी और डांस की प्रेक्ट्रिस कर रही थी। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे ससुराल के लिए निकली की रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed