फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   tyre burst of a jet airways flight during landing

एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त विमान का टायर फटा...

Thu, 07 Sep 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
tyre burst of a jet airways flight during landing
डेमो इमेज
एयरपोर्ट पर लैंड करते समय एक फ्लाइट का टायर फट गया, जिससे यात्रियों की जान सासंत में आ गई।
विज्ञापन


मामला जयपुर के सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का है जहां आज सुबह दिल्ली से जयपुर आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट 9w-2459 जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी कि अचानक विमान का टायर फट गया।

गनीमत यह रही कि पायलट ने अपनी सूझबूझ के चलते विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया था बाद में ग्राउंड ड्यूटी स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाल लिया। बताया गया है कि इस फ्लाइट को दिल्ली से जयपुर पहुंचने के ठीक बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था। फिलहाल प्लेन को स्टेट हैंगर पर खड़ा किया गया है और टायर बदलने के साथ उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जब हवा में डगमगा गया था 160 यात्रियों से भरा विमान

tyre burst of a jet airways flight during landing
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
अभी दो दिन पहले ही गुवाहाटी से जयपुर की ओर आने वाली फ्लाइट SG-842 में उस समय हड़कंप मच गया था जब विमान कमूलोनिंबस क्लाउड (Cumulonimbus Cloud) यानी सीबी क्लाउड में दाखिल हो गया था जिसके बाद विमान काफी देर तक हवा में हिचकोले खाता रहा था। इस घटना के बाद फ्लाइट में सवार कई यात्रियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर काफी हंगामा खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed