फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two women dead in accident in a village of rajasthan

शादी समारोह में नाचती महिलाओं की मौत का कारण बन गया दूल्हे का भाई, जानें..

Mon, 30 Oct 2017 03:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
two women dead in accident in a village of rajasthan
crime scene
अपने रिश्ते के देवर की शादी के समारोह में नाचती महिलाओं की दर्दनाक मौत देखकर हर कोई सन्न रह गया। दरअसल घटना राजस्थान के झुंझुंनू जिले के एक गांव की है। गांव के रहने वाले मुनीम सिंह की 31 अक्टूबर की शादी है। शादी से जुड़े एक समारोह में शनिवार की रात परिवार की महिलाएं नाच रही थी। बिनौरी नाम के इस समारोह में दूल्हे का भाई सत्यवीर सिंह कार लेकर पीछे चल रहा था। तभी अचानक कार का एक्सीलेटर दब गया है और बेकाबू कार नाचती महिलाओं को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। घटना में दूल्हे की भाभी पूनम कंवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कमला कंवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फरार है आरोपी

two women dead in accident in a village of rajasthan
मदद को आगे आए पड़ोसी
वहीं चार लोग इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए। कार चालक सत्यवीर सिंह घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने शराब पी हुई थी और अधिक नशे में होने के कारण व कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद गांव में शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया है। वहीं मृतक पूनम कंवर के पति ने पुलिस में सत्यवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed