{"_id":"59ad29a04f1c1b1d278b529c","slug":"two-woman-s-hair-chopping-in-bhilwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रहस्य बनी महिला, जिसके आने के बाद कट गई चोटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्य बनी महिला, जिसके आने के बाद कट गई चोटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 04 Sep 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
चोटी कटवा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दो और महिलाओं की चोटी कटने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा के शाहपुरा इलाके में बीती रात दो महिलाओं की चोटी कट गई। पहली घटना शाहपुरा के अरनिया रासां गांव के रहने वाले गोकुल की पत्नी सीमा के साथ हुई। यहां सीमा अपने घर में रसोई का काम निपटा रही थी। इसी दौरान एक महिला उसके यहां छाछ (दही जमाने के लिए जावण) मांगने आई। सीमा ने इससे पहले उस महिला को कभी नहीं देखा था। सीमा उसके लिए छाछ लेने गई और वापस आई तो वह महिला वहां नहीं थी। तभी उसकी चोटी के बाल कटकर नीचे गिर गए।
ये देख सीमा अचेत हो गई। जैसे ही यह खबर उसके परिजनों को पता लगी तो वे तुंरत सीमा को लेकर पास ही स्थित मंदिर में लेकर गए। जहां से उसे चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।

Trending Videos
चारपाई बिछाते हुए कटी चोटी
डेमो इमेज
दूसरी घटना भी शाहपुरा इलाके से ही जुड़ी है। जहां रघुराजपुरा गांव में पार्वती की चोटी कट गई। इसके बाद उसे भी परिजन पास ही देवनारायण मंदिर लेकर गए। अभी उसकी हालत ठीक है, लेकिन उसके मन में अजीब सा डर बना हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी भीलवाड़ा के बिजौलिया कस्बे के केसरगंज मोहल्ले में महिला राधा की चोटी कटने की बात सामने आई थी। महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर में चारपाई बिछा रही थी, इसी दौरान उसकी चोटी कट गई।
चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद महिला को माताजी के मंदिर ले गए।