फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two iti in sawai madhopur

सवाई माधोपुर में दो आईटीआई, 18.51 करोड़ से बनेगी बिल्डिंग

Fri, 16 Jun 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
two iti in sawai madhopur
गंगापुर सिटी और बामनवास में आईटीआई भवनों का शिलान्यास - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में युवाओं के कौशल विकास के लिए दो आईटीआई खोलने की शुरुआत हो गई है। जिले के गंगापुर सिटी और बामनवास में आईटीआई भवनों का शिलान्यास शुक्रवार को श्रम, कौशल एवं नियोजन मंत्री जसवंत सिंह यादव ने किया। करीब 18 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से भवन बनेंगे। 

बामनवास में शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए  यादव ने कहा कि प्रदेश की सभी 295 पंचायत समितियों में आई.टी.आई. खोल दी है। विधायक कुंजीलाल मीणा ने कहा  कि 40 साल में पहली बार कोई मंत्री बामनवास आया है। इससे पूर्व गंगापुर सिटी के डिबस्या में आई.टी.आई. भवन का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


बामनवास के कोयला रोड़, रूंध में 997.57 लाख रुपए की लागत से बनने वाली आई.टी.आई. जिले की सबसे बड़ी आई.टी.आई. होगी। इसमें 8 ट्रेडों में 16 यूनिटों पर 376 सीटों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इलेक्टि्रशियन, फिटर, मैकेनिक रेफ्रिजरेटर एवं एसी, आईटी कम्यूनीकेशन, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन, फायर टैक्नोलोजी एवं इंडस्ट्री सेफ्टी मैनेजमेंट तथा कम्प्युटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटीनेंस के ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गंगापुर सिटी केे डिबस्या में 8 करोड़ 53 लाख 69 हजार रुपए की लागत से बनने वाले आई.टी.आई. में चार ट्रेडों में 8 यूनिटों पर 168 सीटों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed