{"_id":"5a031dea4f1c1b69678ba0e8","slug":"two-inspector-are-arrested-in-bribe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर मांग रहे थे हजारों, धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर मांग रहे थे हजारों, धरे गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पीएफ विभाग के दो इंस्पेक्टरों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों घूसखोर अधिकारी सिक्योरिटी एजेंसी संचालक से रिश्वत ले रहे थे।
एसीबी की टीम ने कोटा शहर के कंसुआ स्थित सिक्योरिटी एजेंसी के दफ्तर पर दबिश देकर भविष्य निधि विभाग के इंस्पेक्टर ललित कुमार और सुरेश सैनी को 25 हजार की रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा। दोनों अधिकारियों ने राघव सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक गोबरीलाल मीणा के खिलाफ 2 महिने का बकाया पीएफ राशि को लेकर 30 हजार की पेनल्टी लगाई थी। उसके बाद लाईसेंस निरस्त करने की धमकी देकर दोनों अधिकारियों ने 25 हजार रुपए घूस की मांग की थी।
आज दोनों अधिकारी सिक्योरिटी एजेंसी पर पहुंचे तो घूस लेते हुए रंगें हाथों पकड़े गए। एसीबी की टीम अब दोनों अधिकारियों से पूछताछ में जुटी है, प्राथमिक रूप से एसीबी को दोनों इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें रिश्वत की रकम अन्य अधिकारियों को भी देनी पड़ती है। फिलहाल एसीबी की टीम अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच कर रही है।