{"_id":"5a13b8cb4f1c1bb6678bd00e","slug":"two-aide-of-cow-smuggler-ummar-khan-arrested-by-alwar-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गो-तस्कर उमर के दो साथी भी चढ़े पुलिस के हत्थे, शातिर तस्कर हैं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो-तस्कर उमर के दो साथी भी चढ़े पुलिस के हत्थे, शातिर तस्कर हैं दोनों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मृतक गो-तस्कर उमर खान के दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अलवर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ताहिर व जावेद भी गो-तस्कर हैं और इन पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दरअसल अलवर के रामगढ़ में बीते दस नवंबर की रात को तीनों गो-तस्कर व कथित गो-रक्षकों के बीच हुई फायरिंग में उमर खान की मौत हो गई थी। जबकि ताहिर गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में मृतक उमर खान के परिजनों ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए थे और कहा था कि उमर खान व उसके साथी गो-तस्कर नहीं थे। वे डेयरी का काम करते थे और गाय खरीद कर ला रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों ने जयपुर में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। ये मामला मीडिया में भी छाया रहा है।
पांच घटे चली पूछताछ, फिर पुुलिस ने किया गिरफ्तार
crime scene
वहीं अलवर पुलिस घटना के अगले दिन ही स्पष्ट कर चुकी थी उमर खान व उसके दोनों साथी गो-तस्कर थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले कथित गो-रक्षकों को भी गिरफ्तार कर लिया था।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार उमर के साथी जावेद पर गो-तस्करी के दो मामले व ताहिर पर पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेव समुदाय के नेताओं की मदद से पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद पांच घंटे चली पूछताछ के बाद ताहिर व जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार उमर के साथी जावेद पर गो-तस्करी के दो मामले व ताहिर पर पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेव समुदाय के नेताओं की मदद से पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद पांच घंटे चली पूछताछ के बाद ताहिर व जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया।