फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Trouble for patient in rajasthan not going to end soon

नहींं माने 'भगवान', आधा दर्जन मरीजों ने तोड़ा दम, रेजिडेंट भी करेंगे हड़ताल

Wed, 08 Nov 2017 09:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Trouble for patient in rajasthan not going to end soon
फाइल फोटो।
दो दिन में इलाज के आभाव में आधा दर्जन से अधिक मरीज दम तोड़ चुके है लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा है। विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान में करीब दस हजार चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर है। मंगलवार से प्रारंभ हुई हड़ताल को खत्म करने के लिए  राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ और सरकार के बीच हुई वार्ता बीती रात फिर से फेल हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चिकित्सा संघ की प्रमुख 18 मांगों में से दस मांगों पर सहमति बन गई थी। लेकिन आठ मांगों पर सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल हो गई। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को चार दौर की बैठक हुई।
विज्ञापन

मरीजों के परेशानी कम नहीं

Trouble for patient in rajasthan not going to end soon
फाइल फोटो।
जिसमें प्रमुख रुप से चिकित्सकों की मांग थी कि 24 वर्ष की नौकरी पूर्ण कर चुके चिकित्सकों को आईएएस के बराबर ग्रेड पे दी जाए। जबकि चिकित्सा मंत्री  का कहना है कि कई ऐसी मांगें है जिन्हें मानना या नहीं मानना सीएम के क्षेत्राधिकार में है।

वे अपने स्तर पर इन्हें क्रियान्वित नहीं कर सकते। वहीं चिकित्सा मंत्री ने अब हड़ताली चिकित्सकों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए। जबकि राजस्थान में मरीजों की मुश्किलें आज और बढ़ सकती है ​क्योंकि कई जिलों में रेजिडेंट डॉक्टर भी आज सुबह नौ से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed