{"_id":"642697bafaf09e462b08223d","slug":"trainee-officers-of-indian-foreign-service-met-the-cm-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: सीएम गहलोत से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी, राजस्थान में एक सप्ताह होगी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: सीएम गहलोत से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी, राजस्थान में एक सप्ताह होगी ट्रेनिंग
Fri, 31 Mar 2023 02:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। गहलोत ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
विज्ञापन
सीएम से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम गहलोत ने इंडियन फॉरेन सर्विस के अफसरों से कहा कि प्रशिक्षण काल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए सेवा की शुरुआत का महत्वपूर्ण अंग होता है। आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन अफसरों से सीएम की मुलाकात
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में सुरभि गोयल, पूजा झा, अमित गेट, भविष्य देसाई और भावेश चौधरी शामिल हुए। सभी अधिकारी राजस्थान में एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं। इस अवसर पर हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक हेमंत कुमार गेरा और नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंघल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन