{"_id":"5947d97d4f1c1b81288b480f","slug":"tractor-trolley-will-not-run-in-ajmer-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर में अब दिन में नहीं चलेंगे ट्रैक्टर—ट्रॉली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर में अब दिन में नहीं चलेंगे ट्रैक्टर—ट्रॉली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
अजमेर में भाजपा पार्षद के बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद जिला कलक्टर ने शहर में सुबह 10 बजे से रात आठ बजे के बीच ट्रेक्टर ट्रॉली संचालन पर रोक लगा दी है।
इस हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्टर और एसपी से मुलाकात की थी। भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि शहर में अवैध रुप से ट्रैक्टर—ट्रॉलियों का संचालन हो रहा है। ट्रैक्टर—ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि उपयोग के लिए हो सकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैक्टर के साथ ही अवैध रूप से चल रही प्राइवेट बसों की भी जांच कर शहर में आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने भाजपाइयों की मांग को सही ठहराते हुए आदेश जारी किए हैं कि दिन में चलने वाले ट्रैक्टर जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाए।