{"_id":"594a95944f1c1b29548b46d1","slug":"to-protect-deer-from-dogs-hanged-upon-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों से बचाने के लिए हिरणों को पेड़ से लटकाया, धरे शिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों से बचाने के लिए हिरणों को पेड़ से लटकाया, धरे शिकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
शिकार के बाद यहां पेड़ से लटकाए हिरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के नागौर में तीन हिरणों को गोली मारकर पेड़ से लटकाने वाले मामले का बुधवार को खुलासा हुआ है। नागौर की सदर थाना पुलिस ने इस मामले में नागौर के मूंडवा निवासी दो शिकारियों प्रभु वनबागरिया और राजू उर्फ रामेश्वर को पकड़ लिया है।
शिकारियों ने पुलिस को बताया है कि तीन हिरणों के शिकार के दौरान गोली की आवाज से आस-पास के गांवों के लोग जग गए थे और मौके पर पहुंचने वाले थे। इस कारण वे हिरणों को साथ नहीं ले जा सके। एेसे में हिरणों को कुत्ते न खा लें, इस कारण उन्होंने इन्हें पेड़ से लटका दिया था। शिकारियों ने सोचा था कि वे बाद में लौटकर हिरणों को पेड़ से उतारकर ले जाएंगे। लेकिन मामला भड़क जाने के कारण उन्हें ये मौका ही नहीं मिला।
गौरतलब है कि नागौर के सांगड गांव में शिकारियों ने रविवार देर रात तीन हिरणों को गोली मार कर खेजड़ी के पेड़ से लटका दिया था। सोमवार सुबह पेड़ से लटके हिरणों को देख आस-पास के गांवों में हड़कम्प मच गया था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। यहां के विश्नोई समाज को जब सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया था।