फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tina Dabi To Guide Female Students in Jaisalmer Rajasthan

Tina Dabi: जैसलमेर में छात्राओं से संवाद करेंगी टीना डाबी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का मंत्र बताएंगी

Sat, 08 Oct 2022 10:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जैसलमेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 08 Oct 2022 10:56 PM IST
सार

जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी सोमवार को छात्राओं से संवाद करेंगी। इस दौरान वह छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मंत्र बताएंगी, जिसके दम पर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था।

विज्ञापन
Tina Dabi To Guide Female Students in Jaisalmer Rajasthan
टीना डाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के तहत छात्राओं से संवाद करने का फैसला किया है। इसके तहत सोमवार को वह 11वीं, 12वीं और कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का मंत्र बताएंगी। करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन कार्यशाला के जरिये वह बताएंगी कि किस तरह उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और उसमें टॉप किया। 

विज्ञापन


यह कार्यक्रम सोमवार सुबह 10:30 बजे जैसलमेर के डीआरडीए सक्षाकक्ष में होगा। इस दौरान कलेक्टर सिविल सेवा परीक्षा को लेकर छात्राओं से संवाद करेंगी। साथ ही टीना डाबी उन्हें परीक्षा से जुड़े विविध पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगी। इसी कड़ी में राजस्थान न्यायिक सेवा, प्रशासनिक सेवा के साथ ही कक्षा 12वीं उतीर्ण करने के बाद छात्राएं किस-किस क्षेत्र में अपना भविष्य निर्माण कर सकती है, इस पर विषय विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम जिले की सभी छात्राओं के लिए खुला होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed