{"_id":"5a4cf5854f1c1b4d198b4b1a","slug":"tiger-hill-case-bundi-s-atmosphere-is-still-tense-market-closed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर हिल मामला : बूंदी में माहौल तनावपूर्ण, बंद रहे बाजार और हुए विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर हिल मामला : बूंदी में माहौल तनावपूर्ण, बंद रहे बाजार और हुए विरोध-प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर हिल पर मानधाता की छतरी पर आयोजन को लेकर हुए लाठीचार्ज की घटना ने उग्र रूप धारण कर लिया है।
आज भी बूंदी जिले के नमाना, खटकड़, देई और सथूर सहित अन्य कस्बे बंद रहे। सुबह से ही धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने बाजारों में घूमकर दुकानें बंद करवा दी।
जानकारी के अनुसार, शहर में अभी हालात जस के तस बने हुए हैं। लाठीचार्ज के विरोध में बूंदी शहर में आज भी जगह-जगह प्रदर्शन और टायर जलाकर विरोध जताया गया। मंगलवार देर शाम पुलिस प्रशासन और व्यापारियों व हिन्दूसभा महासंघ के बीच हुई वार्ता भी बुधवार को बेनतीजा ही रही। सुबह सभी प्रतिष्ठान बंद रहे तो लोग घरो में कैद रहे। आगामी 5 जनवरी तक इंटरनेट की सेवाएं भी यहां एहतियातन बंद की गई हैं। हालांकि, सब्जीमंडी में लोगों की आवाजाही देखी गई।
उधर, सुरक्षा व्यवस्था और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विधायक को सुनाई खरी-खोटी
लोगों से समझाइश करते विधायक
- फोटो : amar ujala
सुबह विधायक अशोक डोगरा, नगर परिषद चेयरमैन महावीर मोदी, जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश मालव सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार खुलवाने के लिए बाजारों का दौरा किया। इस दौरान बाजार में मौजूद भीड़ विधायक डोगरा और परिषद चेयरमैन मोदी के साथ धक्का-मुक्की करने लगी।
हालांकि, यहां पुलिस ने हालात पर काबू किया। विधायक को यहां व्यापारियो ने भी खरी खोटी सुनाई।
हालांकि, यहां पुलिस ने हालात पर काबू किया। विधायक को यहां व्यापारियो ने भी खरी खोटी सुनाई।