{"_id":"59310a8d4f1c1bc46cbdb146","slug":"three-died-in-bhadesar-near-chittorgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली गैस ने एक बच्ची सहित ली तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली गैस ने एक बच्ची सहित ली तीन की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में बीती रात्रि जहरीली गैस ने तीन लोगों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार गांव दोतड़ी खेड़ा में मिठूसिंह नाम का युवक एक टैंक में गिर गया। इस युवक को देखने आया एक अन्य युवक भी इस टैंक में गिर गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची एक बालिका लीलाकंवर जब घटनास्थल पर पहुंची तब उसने भी टैंक के अंदर देखने का प्रयास किया लेकिन अज्ञात कारणों से वह भी गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में इस टैंक के चारों और एकत्रित हो गए। इसके बाद सभी को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह टैंक कई वर्षों से बंद था। जिसके कारण इसमें जहरीली गैस बन गई थी। जो इन लोगों की मौत का कारण बनी।
विज्ञापन