फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three arrested in attacking Sikh youth

सिख युवकों से मारपीट करने वाले तीन गिरफ्तार, कांस्टेबल लाइन हाजिर

Sat, 27 May 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in attacking Sikh youth
पीड़ित सिख(फाइल फोटो)
अजमेर जिले के चैनपुरा गांव में गुरुद्वारे के लिए अन्न मांगने गए सिखों की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद एक कांस्टेबल का लाइन हाजिर किया गया है। मामले की विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूरण सिंह भाटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि चैनपुरा गांव में हरिद्वार के गुरुद्वारे के लिए अन्न मांगने अलवर खैरथल के सिख समाज के कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह और मलकीत सिंह गए थे। यहां पर कुछ लोगों ने सिख युवकों की बोलेरो को रुकवाकर उनके साथ मारपीट की और इसका विडियो सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर दिया। इस घटना के बाद से सिख समाज में गहरा रोष व्याप्त था। शनिवार को पीड़ित सिख युवकों की ओर से नसीराबाद सदर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस पर पुलिस ने आरोपित चैनपुरा निवासी रामदेव सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत और राजू सिंह रावत को गिरफ्तार किया। चौधरी ने बताया कि विडियो के आधार पर अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है। मामले की जांच नसीराबाद उपाधीक्षक को सौंपी गई है।
विज्ञापन


नसीराबाद सदर थाने का सिपाही बुद्धाराम मौके पर मौजूद था, लेकिन वह सिख युवकों को पिटाई से नहीं बचा सका। इससे बुद्धाराम को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए एसपी राजेन्द्र सिंह चौधरी ने तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। एसपी चौधरी ने कहा कि मामले की विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूरण सिंह भाटी को सौंपी गई है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed