फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Thousands of people swear oath to save daughters

कोख में बेटियों को बचाने अनूठी पहल, शामिल हुए लाखों लोग

Fri, 17 Nov 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people swear oath to save daughters
सीकर की ग्रामीण शिक्षण संस्थान आज अनूठे और ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। यहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने बेटियों को बचाने का बीड़ा उठाया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीकर कलेक्टर नरेश ठकराल ने 10 हजार से अधिक युवाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में युवाओं के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी इस अभियान को सफल बनाने और आमजन को जागरुक करने का संकल्प लिया। कलेक्टर ठकराल ने कन्या भ्रूण हत्या को सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसे रोकने के लिए युवाओं से आगे आकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णु मीणा ने अभियान की जानकारी दी। 
विज्ञापन

'डाॅटर्स आर प्रीशियस' अभियान

Thousands of people swear oath to save daughters
अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते लोग - फोटो : amar ujala
उधर, अजमेर में कोख में बेटियों को बचाने के लिए 'डाॅटर्स आर प्रीशियस' अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लाखों लोगों ने बेटियों को बचाने की शपथ ली। अजमेर में राजकीय कन्या महाविद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एनआरएचएम के निदेशक नवीन जैन ने कोख में पल रही बेटियों को बचाने के लिए 'डाॅटर्स आर प्रीशियस' अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत प्रदेश में लगभग 753 स्थानों पर एक लाख 60 हजार लोगों ने बेटियों को बचाने की शपथ ली। इससे पहले सभी जगह पावर प्वाइंट के जरिए बेटियों के गिरते लिंगानुपात के बारे में, गर्भपात करवाने वाले दोषियों पर होने वाली कार्रवाई सहित अन्य जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed