{"_id":"59ca18254f1c1b6f548b4857","slug":"this-unique-device-will-protect-your-bike-from-theft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चोरी रोक सकती है 250 रुपए की ये डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चोरी रोक सकती है 250 रुपए की ये डिवाइस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
इस यंत्र को बाइक में लगाने से रुकेंगी बाइक चोरियां
- फोटो : amar ujala
बाइक की चोरी महज 250 रुपए की डिवाइस रोक सकती है। यह डिवाइस आठवीं पास युवक ने बनाई है।
यह युवक राजस्थान के पोकरण का रहने वाला कमल किशोर माली है। कमल ने अपनी लगन व हौंसले से एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जिसके जरिए मोबाइल से आप अपने वाहन को लॉक कर सकते है और उसे खोल सकते है।
यह डिवाइस तैयार करने की प्रेरणा कमल को बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों से जुड़ी खबरें पढ़कर मिली। इसे बनाने में उसे करीब एक माह लग गए। कमल का कहना है कि इससे बाइक चोरी की वारदातों को रोका जा सकता है। मोबाइल खर्च को छोड़ दे, तो इस डिवाइस की कॉस्टिंग महज 250 रुपए आई है।

Trending Videos
जानिए कैसे काम करती है ये डिवाइस
8वीं पास मिस्त्री ने कर दिया कमाल
- फोटो : amar ujala
पेशे से मैकेनिक कमल किशोर ने बताया कि उसने अपनी ही बाइक पर सबसे पहले इस डिवाइस का प्रयोग किया और इसके बारे में किसी को भी नहीं बताया।
जब कोई उससे उसकी बाइक मांग कर ले जाता तो वह उसके कुछ दूर जाने के बाद मोबाइल से बाइक को बंद कर देता। वह कितनी भी कोशिश कर लें उसे स्टार्ट नहीं कर पाता और बाइक सवार थक हार कर उसको बाइक लौटा जाता।
वैसे इस बाइक को मोबाइल से अनलॉक भी किया जा सकता है। इसके लिए बाइक में लगे फोन से कॉल करना पड़ेगा। जिस मोबाइल से अनलॉक किया है, उस पर कॉल रिसीव होने के बाद ही बाइक स्टार्ट हो सकती है। यानि इस डिवाइस के साथ दो मोबाइल होना जरुरी है।

मोबाइल का महंगा होना जरुरी नहीं
अपनी बाइक के साथ मिस्त्री कमल किशोर माली
- फोटो : amar ujala
कमल किशोर के अनुसार, बाइक पर लगाया जाने वाले मोबाइल का महंगा होना जरुरी नहीं है, इसमें कम कीमत वाला फोन भी लगा सकते हैं। दूसरा फोन एक वाहन मालिक के पास होना जरुरी है। कुल मिलाकर कहें तो बाइक पर लगा मोबाइल वाहन स्वामी के पर्सनल मोबाइल से कनेक्टेड रहेगा जिससे कि बाइक पर लगे मोबाइल पर कॉल करने से बाइक स्टार्ट या आॅफ की जा सकती है। इतना ही नहीं आप इस डिवाइस की मदद से अपनी बाइक की लोकेशन भी पता कर सकते हैं।