फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Thiese are reasons of defeat of Ruchir Modi

RCA ELECTION: मोदी की छाया ले डूबी रुचिर को, जानिए कारण

Fri, 02 Jun 2017 02:18 PM IST
Updated Fri, 02 Jun 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Thiese are reasons of defeat of Ruchir Modi
रुचिर मोदी
आरसीए के चुनावों में 22 साल के रुचिर मोदी चुनाव हार गए हैं। मोदी की हार घोषित होने से पहले ही आरसीए अकेडमी से पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के पोस्टर हटा लिए गए थे। माना जा रहा है कि रुचिर मोदी के हारने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनके पिता और उनके साथ लगे हुए आरोप ही रहे हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट जिला संघ के पदाधिकारियों के बीच भी कहीं न कहीं आरसीए पर लगे बैन को हटाने की उहापोह चल रही थी। यही वजह है कि सीपी जोशी को जीत हासिल हुई। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पहले जिस तरह सरकार का सपोर्ट ललित मोदी को मिलता था, उनके बेटे को उस तरह का सपोर्ट नहीं मिल पाया। मोदी पर लगे आरोपों के बाद सरकार किसी भी तरह की मदद करने को तैयार नहीं थी। ऐसे में जिला संघ पदाधिकारियों ने रुचिर को अपना सपोर्ट नहीं दिया।
विज्ञापन


दरअसल, रुचिर मोदी को उनके पिता ने बैकडोर एंट्री करवाई थी। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने बेटे रुचिर मोदी को चेहरा बना कर फिर से आरपीए की सत्ता पर कब्जा करने का सपना देखा। इसके लिए उनकी राह में रोड़े थे। उनके रहते बीसीसीआई राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को कोई भी सुविधा और मैच देने की तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ललित मोदी ने चोर रास्ते से अपने बेटे रुचिर मोदी को अलवर जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनवाया। खूब बवाल हुआ। संघ के कई सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई और मतदान गुपचुप तरीके से चुनाव करवा लिया गया।


गौरतलब है कि सीपी जोशी की ताजपोशी से पहले तक ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहेंगे। कुल मिलाकर ललित मोदी की कोशिश यही थी कि बेटे को अलवर क्रिकेट संघ के रास्ते आरसीए की सत्ता पर काबिज कर सकें। लेकिन रुचिर की हार के बाद वे अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed