फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These four districts of Rajasthan are closed today, know why

राजस्थान के ये चार जिले आज रहे बंद, छावनी बने बाजार

Fri, 12 Jan 2018 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
These four districts of Rajasthan are closed today, know why
डेमो इमेज
राजस्थान के चार जिलों के बाजारों में आज सन्नाटा पसरा रहा। यहां हिंदूवादी संगठनों की ओर से जुलूस निकाला गया और भारी संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।
विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला बूंदी जिले में स्थित मानधाता छतरी से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ दिन पहले ही पूजा-अर्चना को लेकर दो समुदायों में विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, विवाद के बाद यहां विवादित स्थल पर अमन का दीया जलाया गया। इसके तहत यहां पूजा-अर्चना सहित अन्य मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज हाड़ौती बंद रखने का आह्वान किया गया था। आपकों यहां बता दें कि हाड़ौती क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थान के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले आते हैं।
विज्ञापन


आज इन चार जिलों में बाजार बंद रहे और विहिप कार्यकर्ताओं सहित अन्य हिन्दू संगठनों की ओर जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकताओं ने बूंदी कलक्टर और पुलिस महानिरीक्षक को हटाने की भी मांग की। विहिप ने इस दौरान मानधाता छतरी पर आमजन के प्रवेश की भी मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन्होंने की थी दुकानें खोलने की बात

These four districts of Rajasthan are closed today, know why
file photo
उधर, विश्व हिंदू परिषद के हाड़ौती बंद के आह्वान के बीच ही कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें खोलने की बात की थी। जिसके बाद यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्य बाजारों का दौरा किया।

इस दौरान चारों जिलों में पुलिस का भारी जाप्ता भी तैनात किया गया। यहां के बाजारों में आरएसी कंपनियों सहित हजारों की संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। हालांकि, कहीं भी कोई हिंसक घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed