{"_id":"5a8173db4f1c1bc83b8b6576","slug":"these-announcements-for-health-in-the-rajasthan-budget-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैल्थ के लिए नहीं हुई बजट में बड़ी घोषणा, मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का रखा ध्यान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैल्थ के लिए नहीं हुई बजट में बड़ी घोषणा, मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का रखा ध्यान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा में आज पेश किए बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं नहीं की गई। हालांकि, प्रदेश में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मर्ज का जरूर ध्यान रखा गया। स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले जयपुरिया अस्पताल में स्वाइन फ्लू लैब की स्थापना की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट पेश करते हुए कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से 4 करोड़ 50 लाख लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। एक हजार 715 बीमारियों को कवर करते हुए एक हजार 304 अस्पतालों को जोड़ा गया है। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाइयों में सेंट्रलाइज आॅक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था करने की घोषणा की। साथ ही, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर से संबद्ध जयपुरिया अस्पताल में स्वाइन फ्लू और वीडीआरएल लैब स्थापित करने की बात कही।
सवाई मानसिंह अस्पताल से संबद्ध चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेज बीकानेर और अजमेर में नवीन कैथ लैब की स्थापना, मेडिकल कॉलेज उदयपुर में स्वाइन फ्लू रोगियों के लिए आईसीयू वेंटिलेटर और नेफ्रोलोजी डिपार्टमेंट में 4 नई डायलिसिस मशीन की स्थापना की घोषणाएं भी बजट में शामिल रहीं।

ये भी हुईं घोषणाएं
demo pic
- 100 बेड वाली 22 और 50 बेड वाली 15 स्वास्थ्य इकाइयों में पीपीपी मोड़ पर संचालित होगी ये व्यवस्था।
- आग जैसी दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रदेश के 27 जिला चिकित्सालयों में आधुनिक फायर फाइटिंग और फायर डिटेक्शन सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।
- शाहपुरा-भीलवाड़ा में सेटैलाइट अस्पताल में बेड की संख्या 75 से बढ़ाकर 100 की गई।
- धौलपुर में नवीन मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा।
- प्रदेश में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा।
- मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में 7 नए पीडियाट्रिक एवं नियोनेटल वेंटिलेटर्स की स्थापना।
- आयुर्वेदिक चिकित्सा को प्रोत्साहन देने हेतु मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर में नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इनमें 20 सीटों वाला बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम, 30 सीटों वाला एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स इन क्षारसूत्र, 30 सीटों वाला एक वर्षीय पंचकर्म तकनीकी सहायक डिप्लोमा कोर्स, महाविद्यालय के रोग निदान और प्रसूति-स्त्री रोग विभागों की यूजी से पीजी में क्रमोन्नति।