{"_id":"5936b4cd4f1c1b801c9c88b7","slug":"theft-of-excise-duty-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पाद शुल्क चोरी के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पाद शुल्क चोरी के आरोपी को जेल भेजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
court demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक अपराध मामलों की विशेष अदालत ने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क चोरी के आरोपी उद्यमी मोहित गुप्ता को 19 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय की ओर से आरोपी को 21 करोड की कर चोरी के आरोप में भिवाडी से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि आरोपी मेटल अलॉय इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री चलाता है। आरोपी ने कागजों में फैक्ट्री में कॉपर और लेड की ईटें बनाने का काम दिखा रखा है। जबकि निरीक्षण से पता चला कि फैक्ट्री में कोई काम ही नहीं होता है। आरोपी व्यापारी कच्चे माल का फर्जी बिल बनाकर दूसरी फैक्ट्रियों से सरप्लस हुए माल को खरीद कर कर चोरी कर रहा है।
विभाग ने अदालत को बताया कि आरोपी अब तक करीब 21 करोड रुपए की कर चोरी कर चुका है। इस पर अदालत ने आरोपी को 19 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जमानत अर्जी पर सुनवाई बुधवार तक टाल दी है।