फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   the new collector in kota round

नए कलक्टर ने बस में ली अफसरों की यूं क्लास

Sat, 13 May 2017 05:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
the new collector in kota round
कोटा कलक्टर निर्देश देते हुए - फोटो : amar ujala
कोटा के नए कलक्टर रोहित गुप्ता ने कार्यभार सम्हालने के बाद शनिवार को सिटी बस से शहर का दौरा किया। उन्होंने बस में ही अफसरों की क्लास ली और लापरवाही के लिए अफसरों को फटकार भी लगाई। 
विज्ञापन


आईएएस रोहित गुप्ता ने शुक्रवार को कलक्टर का कार्यभार संभाला है। शनिवार सुबह उन्होंने करीब दो घंटे तक कोटा शहर का राउंड लिया। इस दौरान वे नगर निगम, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर सिटी बस में घूमे। 
विज्ञापन


शहर की सफाई व्यवस्था देख वे खासे नाराज हुए। उन्हें जगह—जगह कचरे के अम्बार नजर आए। शहर में स्थित किशोर सागर तालाब में पानी नहीं छोड़े जाने से तालाब की दुर्गन्ध और गंदगी पर नाराजगी की व्यक्त की। उन्होंने कोटा में आगामी 24 से 26 मई तक होने वाली एग्री मीट कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गुप्ता के साथ नगर निगम सीईओ विक्रम जिंदल, एडीएम सुनीता डागा, एडीएम प्रशासन बीएल मीणा सहित निगम और प्रशासनिक अधिकारी थे। गुप्ता ने कहा कि ग्राम में देश—प्रदेश से मेहमान आएंगे। इसी की तैयारियों को लेकर यह दौरा किया गया है। शहर में मुख्य रूप सफाई व्यवस्था में कमी मिली है जिसे सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed