{"_id":"5916eb8a4f1c1b1d68852d06","slug":"the-new-collector-in-kota-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कलक्टर ने बस में ली अफसरों की यूं क्लास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कलक्टर ने बस में ली अफसरों की यूं क्लास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
कोटा कलक्टर निर्देश देते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के नए कलक्टर रोहित गुप्ता ने कार्यभार सम्हालने के बाद शनिवार को सिटी बस से शहर का दौरा किया। उन्होंने बस में ही अफसरों की क्लास ली और लापरवाही के लिए अफसरों को फटकार भी लगाई।
आईएएस रोहित गुप्ता ने शुक्रवार को कलक्टर का कार्यभार संभाला है। शनिवार सुबह उन्होंने करीब दो घंटे तक कोटा शहर का राउंड लिया। इस दौरान वे नगर निगम, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर सिटी बस में घूमे।
शहर की सफाई व्यवस्था देख वे खासे नाराज हुए। उन्हें जगह—जगह कचरे के अम्बार नजर आए। शहर में स्थित किशोर सागर तालाब में पानी नहीं छोड़े जाने से तालाब की दुर्गन्ध और गंदगी पर नाराजगी की व्यक्त की। उन्होंने कोटा में आगामी 24 से 26 मई तक होने वाली एग्री मीट कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
इस दौरान गुप्ता के साथ नगर निगम सीईओ विक्रम जिंदल, एडीएम सुनीता डागा, एडीएम प्रशासन बीएल मीणा सहित निगम और प्रशासनिक अधिकारी थे। गुप्ता ने कहा कि ग्राम में देश—प्रदेश से मेहमान आएंगे। इसी की तैयारियों को लेकर यह दौरा किया गया है। शहर में मुख्य रूप सफाई व्यवस्था में कमी मिली है जिसे सुधारा जाएगा।