फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The horror of superstition in bhilwara

नहीं थम रहा बच्चों पर अंधविश्वास का कहर, फिर बच्चे को दागा

Fri, 05 May 2017 01:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 May 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
The horror of superstition in bhilwara
डेमो इमेज
भीलवाड़ा में एक बार फिर अंधविश्वास के चलते मासूम को दागने का मामला सामने आया है। बच्चे का निमोनिया दूर करने के लिए कथित तांत्रिक ने ये तरीका अपनाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा के माण्डलगढ तहसील के कल्याणपुरा के पास आॅडो का खेड़ा का रहने वाला पांच वर्षीय धर्मराज कालबेलिया पुत्र प्रकाश को कुछ दिन से निमोनिया हो गया था। काफी दवाइयां देने पर भी तबीयत ठीक नहीं हुई। इस पर परिजनों ने कथित तांत्रिक के कहने पर उसे गर्म चाकू से डांव लगा दिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। आखिरकार परिजन आनन—फानन में उसे पास ही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां से उसे रैफर कर दिया गया। बच्चा अब महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भर्ती है जहां उसका उपचार जारी है।


गौरतलब है कि पिछले महीने भी भीलवाड़ा में करेड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के रतन लाल रंगास्वामी के दो साल के बेटे राहुल को भी सर्दी जुकाम की वजह से निमोनिया हो गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर एक दिन उसकी मां मेमा ने उसे गरम सरिये से दाग दिया था। ये केवल एक घटना नहीं है, भीलवाड़ा में आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। लोग अंधविश्वास के चलते अपने कलेजे के टुकड़े को ही दर्द देने से कोई परहेज नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed