फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The Governor gave the advice of the doctors

राज्यपाल ने डॉक्टरों को दी सलाह, रसोई को बताया औषधियों का घर

Fri, 18 Aug 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
The Governor gave the advice of the doctors
kalyan singh - फोटो : कल्याण सिंह
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज डॉक्टरों को सलाह दी है। साथ ही, उन्होंने घर की रसोई के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए है।
विज्ञापन


दरअसल, राज्यपाल कल्याण सिंह ने जोधपुर प्रवास के दूसरे दिन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कोई भी पैथी बड़ी-छोटी नहीं है। मरीज का आधा इलाज डॉक्टर के व्यवहार से हो जाता है। ऐसे में डॉक्टरों को मरीज के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद मे अब लोग जुड़ रहे हैं और प्रतिदिन नए अनुसंधान हो रहे हैं। अब तो अन्य देश भी अनुसंधान कर रहै हैं और भारतीय आयुर्वेद पद्धतियां अपनाने लगे हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद मे बीमारी का इलाज पक्का है और आयुर्वेद में शोध कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए। रसोई घरों के बारे में वे बोले कि आयुर्वेद पद्धति की कई औषधियां तो रसोई घर मे ही उपलब्ध हो जाती है। समारोह के अंत में उन्होंने कहा कि व्यावहारिक जीवन के लिए समाजिक सरोकार जरूरी है। इसलिए अपने गांव-शहर में बीते समय को मत भूलना, जिससे आप डॉक्टर के रूप मे सेवा बेहतर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed