{"_id":"5a0efcd44f1c1ba7668b49bb","slug":"the-film-padmavati-will-not-be-released-on-december-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'पद्मावती' एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म 'पद्मावती' एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
पद्मावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली को फिल्म सेंसर बोर्ड से बड़ा झटका लगा है। इसका कारण है कि अब एक दिसंबर को फिल्म 'पद्मावती' रिलीज नहीं होगी।
दरअसल, राजस्थान सहित कई राज्यों में संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' का लगातार विरोध बढ़ता जा रहा था। इस विरोध में राजपूत समाज सहित कई समाज और संगठनों की ओर से आवाज बुलंद की गई थी। इसके बाद से ही हर ओर से फिल्म पर रोक की मांग उठ रही थी, क्योंकि फिल्म में महारानी पद्मावती के चरित्र को जिस तरह दिखाया गया है वह इतिहास से छेड़छाड़ है। फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप विभिन्न संगठनों की ओर से लगाया जा रहा था।
इसके बाद फिल्म सेंसर बोर्ड के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव का बयान आया है। इसमें बताया गया है कि सुधार के लिए फिल्म 'पद्मावती' को वापस भेजा गया है। इसके पीछे तकनीकी कारणों का हवाला दिया गया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर संशय खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि अब ये फिल्म आगामी एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी।
उधर, अभी मामले को लेकर संजय लीला भंसाली का कोई बयान नहीं आया है।

ये पहले ही जता चुके विरोध
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर राजस्थान के कई पूर्व राजपरिवार के सदस्य विरोध जता चुके हैं। इनमें जयपुर राजपरिवार की सदस्या और विधायक दीया कुमारी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, शाहपुरा के राजपरिवार से जुड़े और विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे देवायुष सिंह, विधायक भवानी सिंह राजावत सहित अन्य कई लोग शामिल हैं। सभी ने फिल्म को लेकर अपने-अपने बयान दिए।
कोटा में पिछले दिनों राजपूत समाज के लोगों ने आकाश सिने मॉल में तोड़फोड़ की। वहीं, उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ के किले को आज बंद किया गया। यहां सर्वसमाज की ओर से धरना भी दिया जा रहा था। फिल्म का विरोध इस कदर बढ़ चुका था कि एक व्यक्ति ने तो अपने शादी के कार्ड पर ही फिल्म को बहिष्कार करने का स्लोगन वाला कार्ड छपवाया।