फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The Chief Minister of Jammu and Kashmir reached the Khwaja dargah in ajmer rajasthan

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री पहुंची ख्वाजा की दरगाह, मांगी ये दुआ

Thu, 15 Feb 2018 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister of Jammu and Kashmir reached the Khwaja dargah in ajmer rajasthan
ख्वाजा की दरगाह में पहुंची जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज अजमेर प्रवास पर रहीं। उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। महबूबा मुफ्ती ने पवित्र मजार पर अकीदत के फूल व मखमली चादर पेश कर कश्मीर में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरीं। यहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से दरगाह लाया गया। इस दौरान पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आए। दरगाह पहुंचकर महबूबा मुफ्ती ने ख्वाजा साहब के समक्ष अपनी अकीदत का नजराना पेश किया। उन्होंने दुआ भी की जिसमें वह भावुक हो गई। खादिम ने उन्हें जियारत करवाकर दुपट्टा ओढ़ाया और तबर्रूक भेंट किया।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि ख्वाजा साहब के समक्ष कश्मीर के हालातों में सुधार, अमन-चैन और शांति बनी रहे, इसके लिए खाली झोली लेकर आई हूं। बाबा अवश्य ही वहां के हालात सुधारेंगे। उन्होंने अन्य किसी भी मुद्दे पर बोलने से इनकार कर दिया। जियारत के बाद मुफ्ती जयपुर के लिए प्रस्थान कर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed