{"_id":"591f0da84f1c1b8523f22cf1","slug":"ten-feet-before-the-train-stopped-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, दस फिट पहले रुकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, दस फिट पहले रुकी ट्रेन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ी मालानी एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़मेर से जोधपुर की ओर जाने वाली मालानी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा टल गया। लोको पायलट ने महज दस फिट पहले ही ट्रेन रोक दी। ट्रेन से दस फिट दूर एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर खड़ा था।
जानकारी के अनुसार, शाम छह बजे बाड़मेर से रवाना हुई मालानी एक्सप्रेस लेकर जा रहे लोको पायलट को भीमरलाई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रक खड़ा दिखाई दिया। जिस पर उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन के ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने के दौरान उसने ट्रेन की गति का पूरी तरह ध्यान रखा, ताकि रेल यात्रियों को किसी प्रकार की कोई क्षति ना हो। इसके चलते ट्रेन का इंजन ट्रक से महज दस फिट पहले जाकर रुका। जब मौके पर मौजूद लोगों से पूछा तो जानकारी मिली कि ट्रक का गियर खराब होने की वजह से चालक द्वारा वहां से उसे हटाया नहीं जा सका। इस वजह से ट्रक रेलवे ट्रैक पर ही जाम हो गया।