फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Teachers must give attendance by app

'गुरुजी' पर नकेल, एप पर लगानी होगी हाजिरी

Mon, 19 Jun 2017 02:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
Teachers must give attendance by app
demo pic - फोटो : डेमो पिक
प्रदेश में नए सत्र के साथ ही स्कूलों में गुरूजी की उपस्थिति की नई व्यवस्था लागू होगी। ताजा व्यवस्था के तहत शिक्षकों की अपनी उपस्थिति एप के जरिए दर्ज करवानी होगी। इसकी जिम्मेदारी संस्था प्रधान पर होगी। विभाग की ओर से यह व्यवस्था मॉडल स्कूलों से शुरू की गई है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति में गड़बड़ी पर लगाम लगाना है। इस व्यवस्था के तहत संस्था प्रधान को दिन में दो बार एप पर उपस्थिति रजिस्टर की फोटो लेकर भेजनी होगी। सुबह स्कूल खुलने के दस मिनट बाद और स्कूल बंद होने के समय ये फोटो अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


इस योजना में सबसे पहले मॉडल स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके बाद आदर्श स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जानी है, उसके बाद जाकर सामान्य सरकारी स्कूलों में इस व्यवस्था को लागू किए जाने का नम्बर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में भी उपस्थिति को हाइटेक कर शिक्षकों की हाजिरी पर लगाम कसी गई थी। इसमें शिक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए पाबंद किया गया था। इसका विरोध भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed