{"_id":"596604d74f1c1b1a1d8b45ab","slug":"teacher-inserted-in-porn-video-whatsapp-group","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विभाग के वाट्सएप ग्रुप पर डाला पोर्न वीडियो, गुरुजी की करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग के वाट्सएप ग्रुप पर डाला पोर्न वीडियो, गुरुजी की करतूत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के वाट्सएप ग्रुप के एक सदस्य शिक्षक ने शर्मसार करने वाली हरकत की। शिक्षक ने इस ग्रुप में पोर्न वीडियो डाल दिया। ग्रुप में महिला अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।
ग्रुप के सभी अधिकारी इस हरकत से हैरान हैं और संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस भी थमा दिया गया है। ये मामला राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले का है। यहां बौंली ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सरकारी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा है।
इस ग्रुप में इस कार्यालय के अधीन आने वाले सभी सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और स्टाफ को सदस्य बनाया हुआ है। इसमें महिला शिक्षक भी शामिल हैं। मंगलवार को बौंली ब्लॉक के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने इस ग्रुप में पोर्न वीडियो डाल दिया।

पोर्न क्लिप भेजने को माना गम्भीर अपराध और नोटिस में थी ये चेतावनी
ग्रुप में शिक्षक द्वारा पोर्न क्लिप डालने के बाद अन्य सदस्यों ने शिक्षक की इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को शिकायत की। इस हरकत के बाद शिक्षक को जमकर लताड़ लगाई गई। विभाग ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस भी थमा दिया है।
नोटिस में शिक्षक की इस शर्मसार कर देने वाली हरकत को गंभीर अपराध बताया है। साथ ही स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि स्पष्टीकरण नहीं दिया, तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि शिक्षक ने इस मामले में माफी मांग ली है। विभाग की ओर से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भी लिखा गया है।