फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tarun Sagar Maharaj said in sikar when will good days

जैन मुनि ने खोला राज, बताया कब तक नहीं आ सकते 'अच्छे दिन'

Fri, 20 Oct 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 20 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Tarun Sagar Maharaj said in sikar when will good days
तरुण सागर - फोटो : self
अपने कड़वे प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर ने आज राजनेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राजनेताओं को गूंगा और  बहरा बताया।
विज्ञापन


तरुण सागर महाराज ने आज सीकर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि सन्तों को अब जनता के बीच प्रवचन नहीं करने चाहिए। सन्तों को राजनेताओं के लिए लोकसभा व विधानसभा में प्रवचन करने चाहिए, क्योंकि सबसे ज्यादा जरूरत वहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा विधानसभा में बैठे लोग सुधर जाएं, तो एक अरब 34 करोड़ 97 लाख लोग भी सुधर जाएंगे। राजनीतिक अंधे आम अंधों से ज्यादा खतरनाक होते हैं। राजनीतिक अंधे पूरे आवाम को चोट पहुंचाते हैं। ऐसे राजनीतिक अंधों को कड़वे प्रवचनों की जरूरत है। ताकि राजनीतिक गूंगे बहरे नेताओं के नजरिये का प्रवचनों से सुधार किया जा सके।
विज्ञापन


 

जनता लगाए नेताओं के लिए कैम्प

Tarun Sagar Maharaj said in sikar when will good days
जैन मुनि तरुण सागर
सन्त तरुण मुनि महाराज आमजनता से कहा कि आज के राजनीतिक नेता अंधे व बहरे है। आम जनता को ऐसे नेताओं के लिए कैम्प लगवाने चाहिए, ताकि धर्म गुरू ऐसे नेताओं के नजरिये में कड़वे प्रवचनों से सुधार कर सके।

सन्त तरुण सागर महाराज ने कहा कि नेताओं की नीति अच्छी लेकिन नियत अच्छी नहीं है। नियत अच्छी नहीं इसीलिये अच्छे दिन नहीं आ सकते। नियत अच्छी हो तो ही अच्छे दिन आ सकते हैं। बढ़ती जनसंख्या को भारत के लिए बड़ा खतरा बताते हुए उन्होंने दो बच्चे पैदा करने का कानून  की आवश्यकता बताई। कानूनी तौर पर दो बच्चों से  अधिक पैदा पर रोक लगाई जाए और हिन्दू मुस्लिम सहित सभी से इसकी पालना कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed