फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Switzerland delegation arrives Jaipur, meet with japiur mayor lahoti

स्विट्जरलैंड का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जयपुर, महापौर से की मुलाकात 

Mon, 28 Aug 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 28 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
Switzerland delegation arrives Jaipur, meet with japiur mayor lahoti
नगर निगम जयपुर मुख्यालय - फोटो : File photo
स्विट्जरलैंड के आए एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर निगम जयपुर मुख्यालय में महापौर अशोक लाहोटी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के साथ भारत आया था। लाकात के दौरान नगर निगम जयपुर के विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की गई। खास तौर पर सस्टेनेबल एनवायर्नमेंट प्रोजेक्ट पर विचार किया गया। स्विट्जरलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने सस्टेनेबल एनवायर्नमेंट प्रोजेक्ट पर फाइनेंशियल और टेक्नीकल मदद करने की इच्छा जाहिर की। यह प्रतिनिधिमंडल भारत के छह शहरों के साथ टाईअप करना चाहता है, जिनमें जयपुर भी एक है। 


महापौर अशोक लाहोटी ने बताया कि हम जयपुर शहर के लिए अच्छे से अच्छे प्रोजेक्ट लाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रोजेक्ट पर चीफ इंजीनियर गंभीरता से विचार कर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद जयपुर के लिए उपयोगी प्रोजेक्ट्स को मूर्त रूप देने के लिए प्रयास करेंगे।  इस अवसर पर उपमहापौर मनोज भारद्वाज, आयुक्त रवि जैन समेत नगर निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed