फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   swachh bharat mission in bundi

सात फेरों से पहले बना रहे 100 शौचालय, ताकि स्वच्छ बने भारत

Sun, 07 May 2017 04:42 PM IST
मनीष कुमार शर्मा/जयपुर
मनीष कुमार शर्मा/जयपुर Updated Sun, 07 May 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
swachh bharat mission in bundi
खेड़ी गांव में बनाए जा रहे शौचालय - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान ने राजस्थान के दूरदराज गांवों में रहने वाले लोगों के मन में भी खासी जागरूकता ला दी है। इसका ताजा उदाहरण है बूंदी जिला, जहां नैनवा पंचायत समिति में विवाह सम्मेलन से पहले सैकड़ों शौचालय बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आगामी 10 मई को नैनवा पंचायत समिति के सहण पंचायत क्षेत्र में आने वाले खेड़ी गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। खेमजी महाराज देवस्थान पर होने वाले मीणा समाज के इस विवाह सम्मेलन में करीब 100 युवक—युवती परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसे देखते हुए गांव के लोगों ने आपसी राय—मशविरा करने के बाद निर्णय लिया कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता को लेकर अभियान चला रहे हैं तो हमें भी उसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


ये सोचकर यहां सामूहिक विवाह सम्मेलन से पहले देवस्थान पर 100 शौचालय बनवाने का काम पिछले महीने की 21 तारीख को शुरू करवाया। इसके पीछे मकसद ये भी रहा कि सम्मेलन में शामिल होने वाले लोग शौच के लिए खेत का रास्ता नहीं पकड़ें, बल्कि शौचालय का उपयोग करें। साथ ही, नवविवाहित जोड़ों में भी ये संदेश जाए कि घर में शौचालय की क्या आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई तरह की बीमारियों से छुटकारा

swachh bharat mission in bundi
खेड़ी गांव में जारी शौचालय निर्माण कार्य - फोटो : amar ujala
सहण ग्राम पंचायत के सरपंच शिवप्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि उनके इस कार्य में स्वच्छ भारत मिशन के पवन पंचारिया का काफी सहयोग रहा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ कई बैठक और चर्चाएं करके लोगों को घर में शौचालय नहीं होने के नुकसान बताए।

उन्होंने बताया कि यदि हम घर में ही शौचालय बनाकर उसका उपयोग करते हैं तो कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। शिवप्रसाद ने बताया कि शौचालय बनाने के लिए पूरे गांव में जागरूकता लाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसका नतीजा है कि लोगों ने जनसहयोग से ही 100 शौचालय का निर्माण करवा दिया। 10 मई तक सभी शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तो विवाह सम्मेलन में आने वाली मीणा समाज की युवतियां भी ससुराल वालों से घर में शौचालय होने के बारे में पूछने लगी हैं। ये उनके सामूहिक प्रयास की जीत है।

गौरतलब है कि अभी गांव में करीब दो हजार लोगों की आबादी है और 20 प्रतिशत घरों में ही शौचालय है। शिवप्रसाद का उद्देश्य पंचायत के साथ—साथ आसपास के गांवों को भी ओडीएफ मुक्त घोषित करवाना है। अभी उनके गांव के दस प्रतिशत घरों में ही शौचालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed