फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Supreme Court seeks response from state government on safety of witnesses

आसाराम मामलाः गवाहों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से मांगा जवाब

Mon, 03 Jul 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court seeks response from state government on safety of witnesses
आसाराम - फोटो : demo pic
यौन उत्पीड़न मामले में फंसे आसाराम केस में अब सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों की सरकारों से गवाहों की सुरक्षा को लेकर फिर जवाब मांगा है। इन राज्यों में राजस्थान भी शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक याचिकाकर्ता ने आसाराम के मामले में गवाहों पर हो रहे हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें बताया गया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों की ओर से गवाहों की सुरक्षा को लेकर कोई जवाब पेश नहीं किया गया है। ऐसे में गवाहों में केस को लेकर डर व्याप्त है और उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों को जवाब देने का आखिरी मौका दिया है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने इन सरकारों को चार सप्ताह का समय दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई छह सप्ताह के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गवाहों की हत्या और धमकाने के आरोप को लेकर लगाई गई इस याचिका के जरिये सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कई राज्यों की सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिका में यह भी बताया गया था कि दस मुख्य गवाहों में से तीन की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed