फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Student leader climbed on water tank for Rajasthan student union election

Rajasthan: छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, तीन लड़कियां पानी टंकी पर चढ़ी, छात्र नेता बोले-कर लेंगे आत्मदाह

Tue, 09 Aug 2022 07:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 09 Aug 2022 07:47 AM IST
सार

पानी टंकी पर चढ़ी छात्राएं कालेज प्रशासन के आश्वासन के बाद उतर गईं लेकिन दो दिन से छात्र नेता पानी की टंकी पर धरना दे रहे हैं। छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
Student leader climbed on water tank for Rajasthan student union election
पानी टंकी पर चढ़ी छात्राएं - फोटो : Social Media

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव की तारीख को लेकर छात्र नेता नराज दिख रहे हैं। 48 घंटे पहले दो छात्र नेता पानी टंकी पर चढ़ गए। अभी ये दोनों उतरे भी नहीं थे कि महारानी कॉलेज की तीन छात्राएं भी टंकी पर चढ़ गईं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 48 घंटे से तीन छात्र नेता राजस्थान विश्वविद्यालय स्थित पानी की टंकी पर चढ़ कर विरोध जता रहे हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे आत्मदाह करेंगे। वहीं गोखले हॉस्टल के सामने स्थित पानी की टंकी पर सोमवार को कोमल मोहनपुरिया, गुंजन शर्मा, कोमल वर्मा चढ़ गईं। छात्राओं ने चेतावनी दी थी कि मांगों को नहीं मांगा तो वह आंदोलन को और उग्र रूप दे सकती हैं। 

विज्ञापन


छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के सामने पांच मांगें रखी हैं। इनमें छात्रा शिक्षा निशुल्क किया जाए, यूजी पीजी में 100 फीसदी प्रवेश हो, कॉलेज में निशुल्क ई-मित्र व्यवस्था रहे, ओपन जिम खोला जाए और बंद पड़े बैंक को चालू करने जैसी मांगें शामिल हैं। हालांकि, कॉलेज प्रशासन के आश्वासन के बाद तीनों छात्राएं टंकी से उतर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर छात्र नेता नरेंद्र यादव, मनु दाधीच और राहुल मीणा दो दिन पहले पानी की टंकी पर चढ़े थे। टंकी पर चढ़े छात्र नेता मनु दाधीच और नरेन्द्र यादव ने बताया कि टंकी पर वो 48 घंटे से बैठे हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। पिछले दो दिन से लिक्विड लेकर वह आंदोलन कर रहे हैं।



छात्रों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी तो वह गलत कदम भी उठा सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार और राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। बता दें कि राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव 26 अगस्त को होने हैं। 27 अगस्त को मतगणना होगी। गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed