{"_id":"590c38724f1c1b810d4435d1","slug":"strike-on-petrol-pumps-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में पेट्रोल पम्पों की हड़ताल खत्म, जनता को मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में पेट्रोल पम्पों की हड़ताल खत्म, जनता को मिली राहत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 05 May 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में आईओसी की ओर से की गई पेट्रोल पम्पों की जांच के बाद करीब 300 पेट्रोल पम्पों पर की जा रही हड़ताल खत्म कर दी गई।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई पेट्रोल पम्पों पर चिप के जरिये कम पेट्रोल नापने की घटनाएं सामने आ रही थी। इसको देखते हुए आईओसी की ओर से भी कोटा में बृहस्पतिवार को कई पेट्रोल पम्पों की जांच की गई। इस दौरान जांच टीम को चिप तो नहीं मिली, लेकिन पेट्रोल पम्पों पांच लीटर पेट्रोल पर करीब 20 से 25 एमएल कम नाप मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए आईओसी ने शहीद भारत परोलिया पम्प, रंगबाड़ी स्थित शुभम पेट्रोल पम्प की एक यूनिट और तासी पेट्रोल पम्प की दो यूनिट बंद कर दी।
इसके विरोध में कोटा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन कलक्टर के साथ हुई मीटिंग के बाद शुक्रवार दोपहर के बाद यह हड़ताल खत्म कर दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी का कहना है कि नियमानुसार पांच लीटर पेट्रोल पर 20 एमएल की नाप का फर्क आ सकता है।
उधर, पेट्रोल डीलर्स की हड़ताल के बाद हाड़ौती विकास मोर्चा ने पेट्रोल पम्प संचालकों के विरोध में प्रदर्शन किया था। मोर्चा ने इस सम्बंध में कलक्टर को ज्ञापन भी दिया। इसमें जल्द से जल्द पेट्रोल पम्पों को खुलवाने के लिए कहा गया है ताकि लोगों को परेशानी ना हो।