फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   state women commission chairman speaks on triple talaq verdict

तीन तलाकः अब सीता और सलमा हुई बराबर - महिला आयोग अध्यक्ष

Tue, 22 Aug 2017 03:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
state women commission chairman speaks on triple talaq verdict
फाइल फोटो
ट्रिपल तलाक पर सर्वोच्च अदालत के फैसले को राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने एेतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने देश की सीता और सलमा को बराबर लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


शर्मा ने मुस्लिम महिलाओं की इसे सबसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि लंबे समय से देश की मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक का दर्द झेला है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने समझा और ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


इधर, भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की संयोजक निशात हुसैन ने कहा कि यह हमारी पहली जीत है। इसको लेकर हम लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे। कोर्ट ने तीन तलाक के मामले में सरकार को गाइडलाइन बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम ही नहीं ये सभी महिलाओं की जीत है

state women commission chairman speaks on triple talaq verdict
डेमो इमेज
सुमन शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भी तीन तलाक के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमने प्रधानमंत्री और कानून मंत्री को पत्र लिखकर समस्याएं बताई थी जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने आज जो फैसला सुनाया उससे ना सिर्फ मुस्लिम महिलाओं की जीत हुई है बल्कि ये देश की हर महिला की जीत है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज मुख्य न्यायाधीश जे.एस.खेहर,न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ,न्यायमूर्ति रोहिंगटन फली नरीमन,न्यायमूर्ति एस.अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय बैंच ने मुस्लिम महिलाओं के हक में ये ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीन तलाक पर 6 महीने की रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed