फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   State Government not allowed to give rally on main roads

हाईकोर्ट ने शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकालने और प्रदर्शन करने पर लगाई रोक

Fri, 14 Jul 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
State Government not allowed to give rally on main roads
Demo Pic
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा है कि वह शहर में रैलियों को मुख्य मार्गों पर निकालने की अनुमति नहीं दे। मुख्य मार्गों के स्थान पर रैली निकालने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जाए। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि सरकार इस बात का भी ध्यान रखे की रैली-प्रदर्शन के दौरान आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


न्यायाधीश केएस झवेरी और न्यायाधीश इन्द्रजीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश सिटीजन प्रोटेक्टशन सोसायटी की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। जनहित याचिका में कहा गया कि शहर में आए दिन मुख्य मार्गों पर रैली निकाली जाती है और प्रदर्शन कर रास्ता रोका जाता है। जिससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी होती है। कई बार ऐसी स्थिति में एम्बूलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फंस जाती हैं। ऐसे में राज्य सरकार को पाबंद किया जाए कि वह शहर के मुख्य रास्तों में रैली निकालने की अनुमति नहीं दे।
विज्ञापन


जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने राज्य सरकार को मुख्य मार्गों की बजाय वैकल्पिक मार्गों पर रैली निकालने की अनुमति देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed