फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   So why udh minister of rajasthan gave the order to suspend a bus driver

मंत्री की भी नहीं सुनी और दौड़ाता चला गया बस..

Mon, 18 Sep 2017 10:17 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
So why udh minister of rajasthan gave the order to suspend a bus driver
मंत्री श्रीचंद कृपलानी

पिंकसिटी में सरकारी सिटी बस आए दिन लोगों की जान ले रहीं है। कभी तेज रफ्तार तो कभी चालकों की अन्य लापरवाही जयपुर शहर के लोगों के लिए परेशानी बन गई है। हद तो तब हो गई जब रविवार को राजस्थान के यूडीएच मंत्री ने एक सिटी बस चालक को ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात करते देखा और उसे आवाज लगाकर रुकने के लिए कहा।

विज्ञापन



लेकिन चालक मोबाइल पर बातों पर इतना मशगूल था कि मंत्री की आवाज भी उसने नहीं सुनी। दरअसल मंत्री श्रीचंद कृपलानी और जयपुर सांसद रामचरण बोहरा एक मीटिंग के लिए जयपुर नगर निगम कार्यालय जा रहे थे। इसी बीच उन्हें एक जेसीटीएसएल की एक बस दिखाई दी जिसका चालक मोबाइल पर बात कर रहा था।

विज्ञापन

कब सुधरेगी व्यवस्था

So why udh minister of rajasthan gave the order to suspend a bus driver
फाइल फोटो।

लेकिन मंत्री के काफी प्रयासों के बाद भी चालक ने मंत्री की बात नहीं सुनी। इसके बाद जब मंत्री कृपलानी निगम कार्यालय पहुंचे तो उन्हें विभागीय अधिका​रियों से इस सबंध में बात की। साथ मंत्री ने चालक को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड करने का भी आदेश दिया है।


गौरतलब है जेसीटीएसएल की बसों से आए दिन जयपुर शहर में दुर्घटनाएं हो रहीं है। इन दुर्घटनाओं में पिछले कुछ माह में कई लोगों की मौत भी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed