फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Six children killed, 21 injured after tractor trolley turned over in Sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर:ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 6 बच्चों की मौत, सीएम ने जताई संवेदना

Sun, 07 May 2017 12:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 May 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
Six children killed, 21 injured after tractor trolley turned over in Sawaimadhopur
सड़क दुर्घटना।
सवाईमाधोपुर में एक बेहद ही दुखद हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर के लासेड़ा मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 6 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे सवाईमाधोपुर की खंडार तहसील के खानपुर में होने वाले एक सामुहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे करीब 50 लोग एक ही ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर जा रहे थे कि अचानक से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिसमें सवार 6 मासूम बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरने वाले बच्चों में 3 लड़कियां व 3 लड़के है जिनकी उम्र करीब 4 से 9 साल के बीच बताई गई है। हादसे में घायल हुए करीब 21 लोगों को सवाईमाधोपुर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे में मारे गए बच्चो के लिए खेद प्रकट किया है। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह हादसा पूरी तरह से झकझोर के रख देने वाला है,सरकार पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी है। हमने जिला प्रशासन को हादसे में मरने वालों के परिवार को उचित मुआवजा देने के लिए सूचित कर दिया है और घायलों का उचित इलाज कराए जाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। उधर,राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर हादसे में मरने वाले बच्चों और घायलों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। 

कब थमेगी ओवरलोडिंग पर लगाम 

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से ओवरलोडिंग वाहनों पर की जाने वाली कार्रवाई की पोल एक बार फिर से खुलती जनर आई है। प्रशासन अब भी ओवरलोडिंंग वाहनों पर लगाम लगाने में नाकामयाब ही रहा है जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना हो जाती है।


बताया गया कि इस हादसे में भी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवारियां ओवरलोड करके ले जाई जा रही थी जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और 6 मासूम बच्चे काल का ग्रास बन गए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed