फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shankaracharya Nishchalanand comment at ram mandir

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले, बहाने छोड़कर राममंदिर बनाए सरकार

Wed, 26 Apr 2017 06:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Nishchalanand comment at ram mandir
शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती
पुरी के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि संस्कृति की अस्मिता के लिए सरकार को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए। यह भारत के हर हिंदु का अधिकार है।
विज्ञापन


लालसोट विधायक किरोड़ीलाल मीणा के निवास पर मीडिया से निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी पूर्ण बहुमत का बहाना बनाते रहे, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के पास ये बहाना भी नहीं है। वाजपेयी का कहना था कि उनकी सरकार बैसाखी पर है, लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार तो पूर्ण बहुमत में है। कश्मीर में पत्थरबाजों को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सेना के हाथ में हथकड़ी नहीं डाले बल्कि उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने दे, ताकि वे उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे सके।
विज्ञापन


जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि जब मक्का में मंदिर का निर्माण नहीं हो सकता तो अयोध्या में रामलला के जन्म स्थान पर मस्जिद बनाने का विवाद कहां तक उचित है। उन्होंने साफ—साफ शब्दों में कहा कि स्वतंत्र भारत में हिंदुओं की उदारता को दुर्बलता मानना सभी समुदायों की बड़ी भूल है। उन्होंने यहां तक कहा कि मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग पाकिस्तान की बजाय भारत में ज्यादा सुरक्षित है। ऐसे में उन्हें हिंदुओं और राष्ट्र की भावना के आचरण के अनुसार चलना चाहिए। राम मंदिर हिंदुओं का प्रबल अधिकार है और सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। जगदगुरु ने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे राम मंदिर बनाने में सहयोग करें। निश्चलानंद सरस्वती यहां मेहंदीपुर बालाजी में आयोजित राष्ट्र रक्षा शिविर में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed