फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sex racket busted by kota police

मॉल के अंदर चल रहा था ऐसा गोरखधंधा,जानकर हर कोई रह गया दंग

Sat, 22 Jul 2017 12:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted by kota police
पुलिस की गिरफ्त में सैक्स रैकेट में शामिल युवक युवतियां - फोटो : amar ujala
लोगों की भीड़ से अटे पड़े रहने वाले सेन्ट्रल मॉल में लोगों की नाक के नीचे चल रहे एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। कोटा शहर पुलिस ने स्पा सेन्टर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे एक गिरोह को बेनकाब करते हुए शुक्रवार रात को 5 महिलाओं और 5 पुरुषों को दबोचा हैं। 
विज्ञापन


राजेश माधवानी नामक शख्स शहर के गुमानपुरा ईलाके में सेन्ट्रल मॉल में सौन्दर्यम स्पा सेन्टर के नाम पर देह व्यापार का ये अड्डा चला रहा था। पुलिस की पकड़ में आई लड़कियों और महिलाओं में से 4 थाईलैंड की जबकि 1 नागालैंड की रहने वाली है। ये गिरोह कोटा में पिछले तकरीबन 9 महीने से देह व्यापार के अवैध धंधे में लिप्त था। पुलिस की पकड़ में आई ये विदेशी लड़कियां ठीक से ना हिन्दी बोल पाती हैं और ना ही अंग्रेजी। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने स्पा सेन्टर से ही इनके पासपोर्ट जब्त करके पूरे मामले की पड़ताल शुरु कर दी है। प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान ने बताया कि गुमानपुरा में हुई कार्रवाई के फॉलोअप में ही शहर के जवाहरनगर ईलाके में भी इसी स्पा सेन्टर की दूसरी ब्रांच पर भी पुलिस ने दबिश दी हैं और वहां से भी कुछ गिरफ्तारियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed