फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sewa Pakhwada organised in Rajasthan on PM Modi birthday became formality

Rajasthan: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा बना महज औपचारिकता, लंपी का कहर पर भाजपा दिखावे में व्यस्त

Sat, 17 Sep 2022 08:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Sep 2022 08:52 AM IST
सार

सतीश पूनिया ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा राजस्थान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि महज औपचारिकता निभाई जा रही है। यहां तक की गाय को माता कहने वाली पार्टी लंपी से ग्रसित गायों के लिए आगे नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Sewa Pakhwada organised  in Rajasthan on PM Modi birthday became formality
राजस्थान में सेवा पखवाड़ा आयोजित - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि सभी जिला, मंडल और बूथों पर जरूरतमंदों की सेवा के कार्य किए जाएंगे। जिनको दिन के हिसाब से बांटा गया है।

विज्ञापन


सतीश पूनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा राजस्थान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। रोस्टर को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि हर दिन कुछ ना कुछ सेवा का कार्य किया जाए पर चर्चा है कि सेवा कार्य राजस्थान भाजपा पर थोपा गया है। पूनिया के अनुसार सेवा के विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं।

विज्ञापन


ये रहेंगे कार्यक्रम

17 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन होगा। सर्वश्रेष्ठ जिलों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजकों का सम्मान किया जाएगा। 18 सितंबर को सभी जिलों में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरणों को वितरित करने के कार्यक्रम रहेंगे। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ आयोजकों को सम्मानित किया जाएगा।रक्तदान और कृत्रिम अंगों का वितरण कितना किया जाना है, ये तय नहीं है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा है कि महज औपचारिकता निभाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूनिया ने बताया कि मोदी सरकार ने 2025 तक भारत को टीवी मुक्त देश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसको लेकर 20 सितंबर को पूरे देश में नि-क्षय मित्र कार्यक्रम के माध्यम से टीबी को पूरे देश से समाप्त करने का संकल्प लेंगे। इसके साथ जन भागीदारी के तहत इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को प्रत्येक मंडल और वार्ड स्तर पर रोगी को गोद लेकर उनके भोजन, पोषण और आजीविका के संबंध में सेवा के कार्य होंगे। 


वहीं 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रदेश और जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। यह प्रदर्शनी नमो एप पर भी उपलब्ध रहेगीl 'मोदी@20' पुस्तक सहित पीएम मोदी के कृतित्व और व्यक्तित्व जुड़े प्रमुख साहित्य की पुस्तकें शामिल होंगीl


लंपी का कहर पर गाय का दर्द नहीं समझ रही भाजपा

प्रदेश में लम्पी का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में 22 और 23 सितंबर को सभी मंडलों में गौ सेवा के रूप में गौ माता की सेवा, उनके स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर सेवा कार्य होंगे। कितने गो वंश को टीकाकरण किया जाना है, कोई रूपरेखा नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस सवाल के जवाब में भी कहा कि कोई आंकड़ा नहीं है। जो भाजपा गाय हमारी माता है, कहती नहीं थकती, वहीं भाजपा गौ सेवा से हाथ खींचती नजर आ रही है। आज प्रदेश में कोई गाय के लिए आवाज देने वाला नजर नहीं आ रहा हैं।  



आज भाजपा प्रदेश इकाई में 44 हजार बूथ के अध्यक्ष मौजूद है। हर बूथ अध्यक्ष 16 दिन 10 कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़े में प्रति व्यक्ति एक गाय को भी संभाल लेता है तो 44 लाख गायों की तकलीफ दूर हो सकती थी। इससे पीएम मोदी को जन्मदिन का सच्चा उपहार और दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed