फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Seventh Pay Commission: After the controversy, the rajasthan government created the committee

सातवां वेतन आयोग: विवाद के बाद सरकार ने बनाई फिर कमेटी

Fri, 03 Nov 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Seventh Pay Commission: After the controversy, the rajasthan government created the committee
फाइल फोटो - फोटो : social media
राजस्थान में सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने के बाद उपजे विवादों के लिए राज्य सरकार ने पूर्व आईएएस डी.सी. सामंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सामंत की अध्यक्षता में ही पूर्व मे कमेटी बनाई थी, जिसकी सिफारिश पर सरकार ने राजस्थान में सातवां वेतन आयोग लागू किया था। इस कमेटी में राजस्थान सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डी.के.मित्तल और एम.पी.दीक्षित को शामिल किया गया है। ये समिति राजस्थान में लागू की गई सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के संबंध प्राप्त आपत्तियों और प्रतिवेदनों पर विचार कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। 
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान में सातवां वेतन आयोग एक अक्टूबर से लागू कर दिया है, लेकिन इसको लेकर कई विसंगतियां सामने आ रही हैं। इनको दूर करने के संबंध में ये कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। सातवें वेतन आयोग का लाभ कब से लागू किया जाना और उसका एरियर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को किस प्रकार दिया जाए तथा उससे सरकार पर कितना भार आएगा, के बारे में भी अपनी रिपोर्ट देगी। साथ ये एरियर किस मद में दिया जा सकता है, इसको लेकर भी सुझाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में कर्मचारी केंद्र के समान ये वेतनमान जनवरी 2016 से लागू करने की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार ने ये अक्टूबर 2017 से लागू किया है। इससे कर्मचारियों में खासा आक्रोश हैं। आज सचिवालय में कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। 

छह महीने होगा कार्यकाल लेकिन...

Seventh Pay Commission: After the controversy, the rajasthan government created the committee
New notes
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सामंत कमेटी का कार्यकाल छह महीने का होगा। 

बताया जा रहा है कि इसमें एरियर संबंधी विवाद को लेकर कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने के लिए कहा जाएगा। इस विवाद के कारण कर्मचारियों में आक्रोश हैं। वेतन विसंगतियों के मामले में कमेटी की रिपोर्ट आने में छह महीने लग सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed