फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   selfie hill is developing in ajmer for selfie crazy people

बंजर पड़ा पहाड़ अब लोगों के सेल्फी लेने के आएगा काम, जानिए कैसे

Sat, 01 Jul 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
selfie hill is developing in ajmer for selfie crazy people
डेमो इमेज
लोगों में सेल्फी लेने के क्रेज को एक बंजर पड़े पहाड़ को आबाद करने के काम में लिया जाएगा क्योंकि अब यहां लोग अपनी यादों में इस पहाड़ को भी शामिल कर सकेंगे। दरअसल अजमेर नगर निगम ने दुर्दशा की शिकार हो रही पहाड़ी को सेल्फी पॉइंट बनाने का मानस बना लिया है जिसके लिए कामकाज भी शुरू कर दिया है। आज अजमेर महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कामकाज का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि आनासागर लिंक रोड़ पर बजरंग गढ़ के पास बनी पहाड़ी काफी समय से दुर्दशा का शिकार थी। यहां जंगली बबूल आदि उगे हुए थे और पहाड़ी के कारण रोड भी काफी संकरा हो रखा था। 
विज्ञापन


इस संबंध में जिला कलक्टर गौरव गोयल से बातचीत कर इसे निगम ने अपने क्षेत्राधिकार में लिया। इसके बाद इस पर कामकाज शुरू करवा दिया गया है। गहलोत ने कहा कि पहाड़ी पर शहरवासियों के लिए आकर्षक गार्डन, फव्वारे सहित मनोरंजन के साधन लगाए जाएंगे। इन सबके निर्माण के बाद इस पूरे ही पहाड़ को सेल्फी पाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। अजमेर महापौर ने जानकारी दी कि इसका कामकाज आगामी दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed