Rajasthan: रात में थाने में घुस एसएचओ से भिड़ गईं एसडीएम, सोशल मीडिया पर छाई 'दबंग लेडी' नेहा छीपा
प्रशिक्षु एसडीएम नेहा छीपा ने बीगोद थाना प्रभारी पर पैसे लेकर बजरी से भरे डंपर को छोड़ने का आरोप लगाया था। जिसके बाद वो कार्रवाई की मांग को लेकर रात भर थाने में बैठी रही। मामला ऊपर अधिकारियों तक पहुंचा और थाना प्रभारी का लाइन हाजिर किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा जिले में बजरी के अवैध परिवहन के मामले में प्रशिक्षु एसडीएम नेहा छीपा और बीगोद थानेदार ठाकराराम के बीच तकरार हो गया। नेहा छीपा ने आरोप लगाया कि थानेदार ने पैसे लेकर बजरी ले जा रहे वाहन को छोड़ दिया। जिसके बाद वो थाने में जाकर थानेदार से भिड़ गई। मामला सामने आने के बाद थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया। अब मांडलगढ़ की प्रशिक्षु एसडीएम नेहा छीपा सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोशल मीडिया पर नेहा छीपा के चर्चे हो रहे हैं। लोग उन्हें दबंग लेडी बता रहे हैं। वहीं बीगोद थानेदार ठाकराराम को लाइन हाजिर किया गया। इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी को सौंपी गई है।
बता दें कि सोमवार रात भीलवाड़ा से लौट रही एसडीएम नेहा छीपा को बजरी से भरा एक डंपर दिख गया। जिसके बाद उन्होंने डंपर का पीछा किया। जब आगे वो नाकाबंदी पर पहुंची तो उन्हें डंपर नजर नहीं आया। इस दौरान बीगोद थाने के बाहर तत्कालीन थाना प्रभारी ठाकराराम नाकाबंदी कर रहे थे। एसडीएम ने थाना प्रभारी पर पैसे लेकर डंपर छोड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद एसडीएम से ठाकराराम का विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एसडीएम नेहा छीपा देर रात तक बीगोद थाने में बैठी रही। जिसके बाद आला अधिकारी को मौके पर भेजा गया लेकिन नेहा छीपा बिना कार्रवाई के वहां से नहीं हटी। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, उसके बाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
आरएएस परीक्षा में लाया था 48वीं रैंक
मांडलगढ़ की प्रशिक्षु एसडीएम नेहा छीपा मूल रूप से चित्तौडगढ़़ के बेगूं की रहने वाली है। उन्होंने आरएएस 2018 की परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल की थी।