फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   school kids mysteriously got missing from baran district of rajasthan police clueless

दहशत में है लोग क्योंकि यहां गायब हो रहे हैं बच्चे, पुलिस के हाथ खाली

Tue, 28 Nov 2017 01:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
school kids mysteriously got missing from baran district of rajasthan police clueless
missing
यहां पर हर परिवार दहशत में है। इलाके में पिछले चार दिन में चार बच्चे अचानक गायब हो गए। इनके परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है जबकि पुलिस के हाथ खाली है।    
विज्ञापन



घटना राजस्थान के बारां जिले की है जहां पिछले चार दिनों से भरे बाजार बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी है। यहां तीन स्थानों से चार बच्चे गायब हो गए। बारां के किशनगंज क्षेत्र से 23 नवंबर को एक ही समय पर तीन बच्चे गायब हो गए। इसी तरह शहर के कोयला गांव की रहने वाली एक बालिका चारमूर्ति चौराहे से अचानक गायब हो गई। 
विज्ञापन

कोचिंग के लिए निकले थे और फिर...

school kids mysteriously got missing from baran district of rajasthan police clueless
Missing
इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ आक्रोश भी है। पुलिस के हाथ इस मामले में अभी तक खाली है। 

बारां के किशनगंज से 23 नवंबर को गायब हुए तीन छात्र घर से कोचिंग जाने के लिए निकले थे जिनमें 15 वर्षीय छात्र अश्विनी गौतम और गौरव प्रजापति एक साथ गए थे। वहीं भंवरगढ़ क्षेत्र का रहने वाली 8वीं कक्षा का छात्र विष्णु वैष्णव भी 23 तारीख से गायब है। 

6 दिन पूर्व गायब हुई कोयला ​निवासी बालिका मोनिका के पिता चंद्रमोहन ने पुलिस को बताया कि वो कोयला से किसी काम के सिलसिले में कोटा जा रहा था कि कुछ देर के लिए बारां रूका और वहां के चारमूर्ति चौराहे पर वो अपनी बेटी को एक जगह खड़ा रहने की बोल कर चला गया। लौटा तो बच्ची गायब थी। उसने आसपास के लोगों से भी अपनी बच्ची के बारे में पूछा मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed